अक्टूबर 28 2023 ! Smartphones हम सभी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं, ज्यादातर लोग तो ऐसे हैं जो मोबाइल से दूर रह ही नहीं पाते. कुछ लोगों को हर मिनट तो कुछ लोगों को पल-पल फोन चेक करते रहने की आदत होती है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपकी यही आदत आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है?
लोगों में Mobile फोन की आदत तेजी से बढ़ती जा रही है जो सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक है. बच्चे भी अब मोबाइल पर खेलते हुए नजर आते हैं, बच्चों की बढ़ती स्क्रीन टाइमिंग का असर जानने के लिए कई शोध किए जा रहे हैं और शोध के नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं.
बच्चों में बढ़ते ज्यादा स्क्रीन टाइम के कारण दिमाग और ग्रोथ पर काफी गहरा प्रभाव पड़ रहा है. यूरोपीयन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी कांग्रेस 2023 के नए शोध से पता चला है कि जो बच्चे ज्यादा समय तक मोबाइल की स्क्रीन पर खेलते रहते हैं या फिर कोई भी दूसरा काम करते रहते हैं तो ऐसे में युवावस्था के शुरुआती सालों में हार्ट अटैक आने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.
शोध से सामने आए नतीजों से एक बात तो साफ है कि जो बच्चे कम उम्र में बाहर दोस्तों के साथ खेलने के बजाय मोबाइल में गेम खेलने में ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं, ऐसे बच्चों को कम उम्र में ही हार्ट अटैक या स्ट्रोक आने का खतरा हो सकता है.
बच्चों में हार्ट अटैक का खतरा कम करने के लिए माता-पिता को सलाह दी जाती है कि बच्चों का मोबाइल पर स्क्रीन टाइम कम करें. आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे का स्क्रीन टाइम कम हो तो इसके लिए आपको अपना स्क्रीन टाइम भी कम करने की जरूरत है. आप अपना स्क्रीन टाइम कम कर बच्चों के साथ खेलें ताकि आपके बच्चे कम से कम मोबाइल का इस्तेमाल करें.
सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष “
