• June 4, 2026 9:23 pm

इजरायली बमबारी में लेबनान स्थित हिजबुल्लाह के प्रमुख ठिकाने तबाह

Share More

अक्टूबर 31 2023 ! इजरायली सेना को हिजबुल्ला के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आइडीएफ) ने हिजबुल्ला के सभी प्रमुख ठिकानों को भीषण बमबारी में तबाह कर दिया है। इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने लेबनान में हिजबुल्ला के प्रमुख बुनियादी ठिकानों, हथियारों, चौकियों और स्थलों पर घातक बमवर्षा किया। इससे हिजबुल्लाह के सभी आतंकवादी बुनियादी ढांचे नष्ट हो गए। हिजबुल्ला लेबनान का आतंकी संगठन है, जो हमास के साथ और इजरायल के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है।

अब तक इजरायल की जवाबी कार्रवाई में हिजबुल्लाह के कई आतंकी भी मारे जा चुके हैं। साथ ही कई इजरायली सैनिक घायल हुए हैं। आइडीएफ ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को नष्ट करने का वीडियो भी जारी किया है। हमले के वीडियो का लिंक दिया जा रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि हिजबुल्ला के प्रमुख ठिकानों, हथियार डिपो समेत उनकी पोस्ट पर इजरायली सेना ने भीषण बमबारी की है। इस हमले में हिजबुल्ला के प्रमुख ठिकानों को नष्ट किया जा चुका है। आशंका है कि इस हमले में हिजबुल्लाह के कई आतंकवादी भी मारे गए हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि किसी ओर से नहीं की गई है।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *