• June 6, 2026 3:15 pm

Fighter की रिलीज सिर पर…ये किस चीज में उलझ गए दीपिका-सिद्धार्थ? जानें पूरा मामला

Share More

15जनवरी 2024
सिद्धार्थ आनंद डायरेक्टेड फाइटर, साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म मानी जा रही है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और ऋतिक रोशन पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. वहीं डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के साथ दीपिका की यह तीसरी फिल्म है. फाइटर को सिनेमाघरों में दस्तक देने में महज 10 दिन बचे हैं, इन्हीं खबरों के बीच ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है…आइए, यहां जानते हैं आखिर पूरा माजरा क्या है.

क्या सिद्धार्थ ने किया दीपिका को अनफॉलो?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand Instagram) महज 20 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. जिसमें से फाइटर की कास्ट ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबरॉय, फिर वॉर मूवी स्टार टाइगर श्रॉफ, पठान एक्टर शाहरुख खान, अर्जुन कपूर,अनिल कपूर, माहिरा खान और बिपाशा बसु और कुछ लोगों को डायरेक्टर ने फॉलो किया हुआ है. लेकिन सिद्धार्थ आनंद की फॉलो लिस्ट में दीपिका पादुकोण का कहीं नाम कहीं नही है. तो वहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Instagram) 186 अकाउंट्स को फॉलो करती हैं, जिसमें कहीं भी सिद्धार्थ आनंद का नाम नहीं है.

फाइटर का है फैंस को इंतजार

दीपिका पादुकोण (Deepika Fighter) और सिद्धार्थ आनंद की खटपट की खबरों पर नेटीजन्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. कई लोग दीपिका-सिद्धार्थ के बीच की दरार को लेकर परेशान हो रहे हैं. तो कुछ लोग इसे फिल्म के लिए पब्लिसिटी स्ंटट का नाम दे रहे हैं. हालांकि दीपिका और सिद्धार्थ ने अपने झगड़े या खटपट पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. बता दें, फाइटर मूवी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

सोर्स-”जी न्यूज

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *