• June 5, 2026 5:12 pm

मामूली विवाद पर एक युवक ने दूसरी युवक पर ब्लेड से किया ताबड़ तोड़ हमला, यूवक गंभीर , आरोपी हुआ मौके से फरार 

Share More

28 जनवरी 2024

*कोरबा* मामूली विवाद पर एक युवक ने दूसरी युवक पर ब्लेड से किया ताबड़ तोड़ हमला, यूवक गंभीर , आरोपी हुआ मौके से फरार

कोरबा। दो युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ जहां एक ने दूसरे पर ब्लेड से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे वही आरोपीय युवक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की।

ये मामला जिले में मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार स्थित आनंदम विहार के पास किआ जा जहाबकिसी बात को लेकर दो व्यक्ति आमने सामने हो गए जिसके बाद एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के उपर ब्लेड से हमला कर दिया। घायल युवक का नाम कन्हैया रात्रे है जिस पर मुड़ापार निवासी संजय सोनवानी ने हमला कर दिया।इस घटना में कन्हैया को काफी चोट आई है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

स्थानीय लोगों की माने तो दोनों के बीच वाद विवाद हो रहा था अचानक एक युवक ब्लेड निकाला और सामने वाले के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया एक नहीं दो नहीं कम से कम 12 से 13 बार लगातार वार करता रहा। घायल युवक जब चिप पुकार मचाने लगा तब आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। आरोपी मुड़ापार का रहने वाला है।वहीं घायल युवक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर रिपेयरिंग का काम करता है।

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजय सोनवानी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबिर लगाए गए हैं बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

 स्रोत कोरबा ब्यूरो प्रमुख 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *