• June 4, 2026 8:27 pm

गेवरा खदान के रूंगटा कंपनी की चालक मौत,पानी लेने उतरे चालक को वाहन ने रौंदा…..

Share More

31जनवरी 2024
कोरबा।जिले के गेवरा खदान में आज बुधवार की तड़के सुबह एक और हादसा हो गया जिसमें एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी कर अनुसार गेवरा खदान में नियोजित कम्पनी रूंगटा में बतौर ट्रक चालक हीरा प्रसाद ratre निवासी चांपा जांजगीर जिला, वर्तमान में छुराकछार में रहकर ड्यूटी आना जाना कर रहा था। आज ड्यूटी के दौरान अपनी ट्रक को सड़क पर खड़ी कर पानी लेने उतरा था,वापस ट्रक के पास जाते वक्त ट्रिप लगाने की तेज आपा धापी में रूंगटा कंपनी के दूसरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इधर खदान में हुए हादसे की लीपापोती भी शुरू हो गई बताया जा रहा है की कम्पनी द्वारा तत्काल शव को मौके से उठा लिया गया और घटना स्थल पर ग्रेडर चलवा कर मृतक के खून के धब्बों को मिट्टी से दबा दिया गया है। वहीं घटना की सूचना अभी तक स्थानीय पुलिस को भी नही दी गई है। परंतु शव की क्षत विक्षत हालत सारी स्थिति स्वयं बयान कर रही है।

स्रोत-कोरबा ब्यूरो चीफ


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *