• June 4, 2026 5:45 pm

सड़क हादसे में दो की मौके पर मौत एक जूझ रहा जिंदगी और मौत से

Share More

 

31जनवरी 2024

 

लेमरू मुख्य मार्ग की है घटना

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब दस फीट नीचे खाई में जा गिरी।

घटना में बाइक सवार दो वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोपहिया चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

वह काफी देर तक मौके पर पड़ा रहा। उसने किसी तरह रेंगते हुए मुख्यमार्ग में पहुंचने के बाद राहगीरों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया।

बताया जा रहा है कि लेमरू थानांतर्गत ग्राम देवपहरी में बंटी मिश्रा निवास करता है। वह गांव के ही पुसऊ राम मंझवार 65 वर्ष व कांटाद्वारी में रहने वाले मुखीराम कंवर 60 को लेकर कोरबा आया हुआ था। वे तीनों पूरे दिन बैंक में केवायसी सहित अन्य काम निपटाते रहे। इसके बाद बिना नंबर के स्प्लेंडर बाइक में सवार होकर घर के लिए रवाना हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना कर दिया।

मामले में पुलिस वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच में जुट गई है।

स्रोत-कोरबा ब्यूरो चीफ


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *