• June 8, 2026 10:17 pm

देर रात ढाबे में गोली चलने से फैली सनसनीः युवक के पैर पर लगी गोली, ढाबा मालिक समेत तीन लोग घायल

Share More

शहर के सिटी पुलिस थाना के तहत लगने वाले ग्राम मंडावर में बीती रात शुक्रवार को एक युवक को ढाबे पर हुए झगड़े के बाद गोली मार दी गई। गोली युवक के दाहिने पैर पर लगी है। घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 4 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है। उप निरीक्षक विजय खत्री ने बताया कि रायकनपुरा शुजालपुर सिटी निवासी 30 वर्षीय दिलीप उर्फ मींडी पिता रमेश चंद्र जाटव, ग्राम मंडावर में अनिल परमार के ढाबे पर काम करता है।

शुक्रवार रात ढाबे पर था, तभी वहां पहुंचे आरोपी ग्राम मंडावर निवासी राजेंद्र उर्फ राजा राजपूत, गोपाल राजपूत, अर्जुन राजपूत व गोविंद राजपूत ने दीपक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने सबसे पहले फरियादी दिलीप उर्फ मिंंडी पर किसी नुकीली चीज से वार कर उसे घायल कर दिया। इसी दौरान आरोपी राजा हाथ में रखी बंदूक से गोली चला दी जो दीपक के दाहिने पैर में लगी। घायल को रात को शुजालपुर मंडी सिविल अस्पताल में उपचार के बाद सुबह रेफर कर दिया। पुलिस ने इस घटना में एक आरोपी को राउंडअप भी किया है। जिस बंदूक से गोली चलाई वह लाइसेंस या अवैध देसी कट्टा था, पुलिस जांच कर रही है। घटना में ढाबा मालिक अनिल, कर्मचारी दीप, दिलीप तीन लोग घायल हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

source lalluram news

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *