• June 7, 2026 6:11 pm

दिल्ली पुलिस ने फर्जी पायलट को दबोचा, मेट्रो पर टहल रहा था युवक

ByPrompt Times

Apr 26, 2024 ##delhi news
Share More

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.दिल्ली पुलिस की आईजीआई थाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है,जो सिंगापुर एयरलाइंस का पायलट होने का दावा करता था. पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल, 2024 को सिंगापुर एयरलाइंस के पायलट की वर्दी पहने एक व्यक्ति को मेट्रो स्काईवॉक के एरिया में घूमते हुए देखा गया. खुद को CISF कर्मियों के सामने सिंगापुर एयरलाइंस का पायलट बताते हुए उसने अपने गले में एक आईडी कार्ड लटका हुआ दिखाई दिया. पुलिस को उस युवक पर शक हुआ.

उसने युवक को रोका और पूछताछ की तब पता चला कि वह अपनी फर्जी पहचान बता रहा है. उस युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले 24 साल के संगीत सिंह के रूप में हुई, जिसके पास इन-फ्लाइट संचालन के लिए सिंगापुर एयरलाइंस का आईडी कार्ड था, जो बाद में वेरिफिकेशन के बाद नकली पाया गया.

कैसे बनवाया आईडी कार्ड ?

जांच में पता चला कि उसने ऑनलाइन ऐप, बिजनेस कार्ड मेकर का उपयोग करके नकली आईडी बनवाया था. और सेक्टर 18, सेक्टर 9, द्वारका, नई दिल्ली से पायलट की वर्दी का सामान खरीदा था. आगे की जांच में पता चला कि उसने 2020 में मुंबई में एक साल का एविएशन हॉस्पिटैलिटी का कोर्स पूरा किया था और सिंगापुर एयरलाइंस के लिए पायलट के रूप में काम करने का दावा करके अपने परिवार और परिचितों को गुमराह कर रहा था. मेट्रो के पास फर्जी आईडी बनाकर युवक घूम रहा था. उसने पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो पाया.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. युवक के खिलाफ पुलिस जांच कर रही है. पुलिस पता लगाने की कोशिश में है कि फर्जी आईडी बनवाकर युवक ने अब तक कितने लोगों को लूटा है. पुलिस की पड़ताल इस ओर भी है कि युवक ने नकली आईडी बनवाकर परिवार और परिचितों को गुमराह करने के पीछे का उद्देश्य क्या है.

source tv9 bharatvarsh

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *