• June 4, 2026 7:42 pm

65 साल का बुजुर्ग बन गया 35 का, मेकओवर का ये VIDEO उड़ा देगा आपके होश

ByPrompt Times

Aug 12, 2024
Share More

वायरल हुआ यह वीडियो दिखाता है कि मेकओवर किसी के आत्मविश्वास को कैसे बूस्ट कर सकता है. वीडियो में स्टाइलिस्ट ने 65 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति को देखते ही देखते 35 साल का जवान बना दिया. मेकओवर का ये वीडियो वाकई में होश उड़ा देने वाला है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मेकओवर का यह वीडियो वाकई में दिलचस्प और प्रेरणादायक है. यह दिखाता है कि सही देखभाल और स्टाइलिंग से व्यक्ति का कॉन्फिडेंस कितना बढ़ सकता है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक स्टाइलिस्ट ने 65 साल के बुजुर्ग का ट्रांसफॉर्मेशन कर उसे 35 का बना दिया. यकीन मानिए, मेकओवर का ये वीडियो आपके होश उड़ा देगा.

 

वायरल हो रहे वीडियो में स्टाइलिस्ट को बुजुर्ग का मेकओवर करते हुए देखा जा सकता है. शुरुआत क्रीम लगाने से होती है, फिर थोड़ी बहुत ब्रशिंग और हेयरकट. इसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति का जो लुक उभरकर आता है, उसे देखना अविश्वसनीय है. यकीन मानिए, पूरा वीडियो देखने के बाद भी आपको अपनी आंखों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाएगा. क्योंकि, स्टाइलिश ने जिस फिनिशिंग के साथ मेकओवर किया है, उससे 65 साल का बुजुर्ग व्यक्ति 35 साल का नजर आने लगा है. यही नहीं, मेकओवर के बाद बुजुर्ग का कॉन्फिडेंस भी देखने लायक है. पहले जहां वह ढीला-ढाला टाइप था, मेकओवर के बाद पूरे स्वैग में नजर आता है.

 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sky_yoga_pune हैंडल से शेयर किया गया है. 2 अगस्त को अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि लगभग साढ़े चार लाख लोगों ने इसे लाइक किया है. वहीं, पोस्ट पर कई यूजर्स ने दिलचस्प कमेंट भी किए हैं.

 

एक महिला ने कमेंट किया, लड़कियां अलर्ट हो जाओ…पुराने खिलाड़ी मैदान में उतर चुके हैं. वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, पहले पार्लर लड़कों के लिए खतरा हुआ करता था, पर अब हिसाब बराबर होगा. एक अन्य यूजर ने लिखा, इंसान बदसूरत नहीं होता, बस गरीब होता है. एक और यूजर ने कमेंट किया, अरि मोरी मैया…ईंट का जवाब पत्थर से.

 

SOURCE –  TV9 BHARATVARSH

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *