• June 6, 2026 4:40 am

बाथरूम नहीं…सड़क पर नहाने लगा लड़का, जिसने देखा हो गया लोटपोट, देखें VIDEO

ByPrompt Times

Jul 26, 2024
Share More

आपने कई अजब-गजब वीडियोज आज तक देखें होंगे. पर सड़क पर नहाने वाला वीडियो अलग है. जिसने भी इस लड़के को सड़क पर नहाते हुए देखा वो हैरान रह गया.

जानें, क्यों रात में नहाना दिन में नहाने से है बेहतर - lifestyle reasons  why showering at night is better than day time - Navbharat Times

घर, पड़ोस और फिल्मों में आपने कितना कुछ अजब-गजब देखा होगा. लेकिन क्या आपने किसी को सड़क पर नहाते हुए देखा है. आप कहेंगे यह कैसी बात है. सड़कें लोगों और गाड़ियों के आने-जाने के लिए बनती है. नहाने के लिए थोड़ी. पर सहरसा में कुछ ऐसा ही हुआ है. जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वो हंसने को मजबूर है.

बीच सड़क नहाने लगा लड़का
दरअसल सहरसा के रहने वाले वीडियो क्रिएटर गोलू यादव सड़कों पर एक अजब गजब कारना करते दिखे. गोलू एक बाइक पर सवार होकर पीछे पानी से भरा एक बॉक्स रखकर बीच सड़क पर नहाने लगे. जिसे देख लोगों की हंसी छूट गई. सड़क से गुजर रहे लोग अपनी गाड़ी को रोक कुछ सेकंड के लिए युवक के इस कारनामे को देखने लगे.

आखिर क्या है वजह?
गोलू बताते हैं कि अभी की दौड़ में यह देखा जा रहा है कि लोगों के चेहरे से हंसी गुल हो गई है. लोग काफी टेंशन और परेशान रहते हैं. लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से उन्होंने यह वीडियो बनाया. ताकि लोगों का मनोरंजन हो सके और कुछ पल के लिए लोग खुलकर हंस सके . गोलू बताते हैं कि बाजारों में चलते राहगीरों के चेहरे पर मुस्कान नहीं होती. इसी को देख उन्होंने यह वीडियो बनाने का फैसला लिया और बीच सड़क पर नहाने लगे.

अक्सर रहते हैं छाएं
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. गोलू अक्सर लोगों के सामने अनोखे तरीके से मुद्दे उठाते हैं. सहरसा नगर निगम में जल जमाव को देखते हुए भी गोलू ने एक वीडियो बनाया था. बीच सड़क पर भारी जल जमाव को देख गोलू उस पानी में बैठकर स्विमिंग पूल का मजा ले रहे थे.

SOURCE –  NEWS 18 HINDI


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *