• June 5, 2026 10:21 am

पाक सेना ने तंगधार सेक्टर में किया सीजफायर उल्लंघन, गोलीबारी में महिला घायल

ByPrompt Times

Jul 24, 2020
पाक सेना ने तंगधार सेक्टर में किया सीजफायर उल्लंघन, गोलीबारी में महिला घायल
Share More

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन करते हुए उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में गोलीबारी की और तोप से गोले दागे। इस गोलीबारी में एक महिला घायल हो गयी। वहीं, भारतीय सैनिकों द्वारा इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।  सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार देर रात तंगधार सेक्टर में सेना की अग्रिम चैकियों और आवासीय इलाकों को लक्ष्य कर तोप से गोले दागे और गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों के इस कृत्य का माकूल जवाब दिया। दोनों तरफ से एक घंटे से अधिक समय तक गोलाबारी हुई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में हजितरा गांव निवासी एक महिला घायल हो गयी , जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कसबा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह करीब 11 बजे बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।श् पाकिस्तानी सेना ने लगातार तीसरे दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास के इलाकों में मंगलवार और बुधवार को गोलाबारी की थी।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *