• June 4, 2026 6:27 pm

उधार का पैसे वापस नहीं मिलने पर बोलेरो वाहन ले जाने वाले 2 आराेपित गिरफ्तार

Share More

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना पुलिस ने उधार लिए गए पैसे वापस नहीं मिलने पर प्रार्थी की बोलेरो वाहन जबरन अपने कब्जे में लेकर उसका इस्तेमाल करने के आराेप में प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों सुमित एवं धीरज काे गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर ने बताया कि करीब चार माह पूर्व प्रार्थी ने आरोपी सुमित पांडे से गाड़ी खरीदने के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे। प्रार्थी ने 30 हजार रुपये वापस कर दिए थे, जबकि 70 हजार रुपये देना शेष था। आरोप है कि सुमित और धीरज ने शेष 70 हजार रुपये की वसूली के लिए प्रार्थी की नई बोलेरो गाड़ी को डरा-धमकाकर अपने कब्जे में ले लिया और उसका उपयोग निजी कार्यों में कर रहे थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ की तो उन्होंने वाहन को छिपाकर रखने की बात सामने आई। साथ ही पुलिस द्वारा बार-बार पूछे जाने पर भी सही जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *