रामचंद्रपुर । रामचंद्रपुर| बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम कालिकापुर में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोपेड सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में खेतमा धुरकी निवासी हरि लोहरा (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हरि लोहरा रामचंद्रपुर से नाश्ता खरीदकर कालिकापुर के नागेश्वर धाम जा रहे थे। कुरशा नाले के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने उनकी मोपेड को टक्कर मारी। सिर में गंभीर चोट आई और दायां पैर फ्रैक्चर हुआ।
