• May 7, 2024 12:13 pm

गृह मंत्री अमित शाह से मिले जयराम-सरकार और संगठन का दिया फीडबैक

ByPrompt Times

Jun 7, 2021
  • हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की। मुख्यमंत्री सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिल सकते हैं।

07-जून-2021 | मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार शाम नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट की। उन्होंने शाह के साथ राज्य के विभिन्न मसलों पर चर्चा की। शाह ने सरकार और संगठन के कार्यों पर सीएम से फीडबैक लिया। उन्होंने राज्य में कोविड के हालात पर भी चर्चा की। सीएम ने कोरोना से निपटने के लिए केंद्र से मिल रही सहायता के लिए आभार जताया।सीएम ने प्रदेश में 18 से 44 साल आयु वालों के लिए वैक्सीन की जरूरत भी बताई। सूत्रों के अनुसार इस अवसर पर सीएम ने लाहौल से सटी चीन सीमा के उस पार चल रही निर्माण गतिविधियों के बारे में मंत्रणा की। मुख्यमंत्री सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिल सकते हैं।

Source : “अमर उजाला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *