• June 6, 2026 6:33 am

भारतपे ने टाइगर ग्लोबल की अगुवाई में 37 करोड़ डॉलर जुटाए, मूल्यांकन 2.85 अरब डॉलर

ByPrompt Times

Aug 4, 2021
Share More

04 अगस्त 2021 | भारतपे ने बुधवार को कहा कि उसने टाइगर ग्लोबल की अगुवाई में 37 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 2,745 करोड़ रुपये) जुटाए हैं और वित्त पोषण के इस ताजा दौर में उसका मूल्यांकन 2.85 अरब डॉलर किया गया।

मर्चेंट पेमेंट और ऋण सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी ने एक बयान में कहा कि श्रृंखला ई दौर में दो करोड़ डॉलर का द्वितीयक घटक शामिल है।

बयान में कहा गया कि द्वितीयक घटक में कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना (ईएसओपी) रखने वाले कर्मचारियों को पूरी नकदी दी गई है।

भारतपे ने बताया कि वित्त पोषण के इस दौर में टाइगर ग्लोबल के साथ ही ड्रैगनियर इन्वेस्टमेंट ग्रुप और स्टीडफास्ट कैपिटल ने भी भागीदारी की।

कंपनी के सात मौजूदा संस्थागत निवेशकों में से पांच ने इस दौर में भाग लिया।

भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर को कंपनी का प्रबंध निदेशक और सुहैल समीर को सीईओ नियुक्त किया गया।

ग्रोवर ने कहा कि भारतपे ऋण कारोबार पर मुख्य ध्यान बनाए रखेगा और इस खंड में छोटे कारोबारी हमारे मुख्य ग्राहक होंगे।

Source;-“Lokmat News


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *