• June 6, 2026 6:31 am

लगातार चौथे दिन महंगे हुए पेट्रोल-डीजल-30 दिनों में ही पेट्रोल 7.35 और डीजल 7.85 रुपए महंगा हुआ

Share More

30  अक्टूबर 2021 | पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई है। आज शनिवार को दिल्ली में फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 108.99 रुपए और डीजल के दाम 97.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोल (रुपए/लीटर)डीजल (रुपए/लीटर)
श्रीगंगानगर121.25112.15
अनूपपुर120.52107.06
परभणी117.7597.49
भोपाल117.71107.13
जयपुर116.31107.60
मुंबई114.81105.86
दिल्ली108.9997.72

30 दिन में 23वीं बार बढ़े दाम
इस महीने 30 दिन में पेट्रोल-डीजल 23 बार महंगे हो चुके हैं। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 7.35 और डीजल 7.85 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं 2021 कीर बात करें तो इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 108.99 और 97.74 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 10 महीने से भी कम समय में पेट्रोल 25.02 और डीजल 23.62 रुपए तक महंगा हुआ है।

150 रुपए तक जा सकता है पेट्रोल
वैश्विक ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन ने अनुमान लगाया है कि क्रूड ऑयल की कीमतें अगले साल तक 110 डॉलर प्रति बैरल पर जा सकती हैं। इस साल के अंत तक यह 100 डॉलर तक जा सकती है। यानी आज के हिसाब से कच्चे तेल की कीमतें 30% बढ़ सकती हैं।

गोल्डमैन ने कहा कि तेल की कीमतें 30% बढ़ने का मतलब भारत में पेट्रोल की कीमतें 150 रुपए लीटर हो सकती हैं। डीजल की कीमतें 140 रुपए लीटर तक जा सकती हैं। फिलहाल पेट्रोल 113 रुपए और डीजल 104 रुपए लीटर बिक रहा है। गोल्डमैन के मुताबिक, हमारा अनुमान है कि तेल की ग्लोबल डिमांड 99 मिलियन बैरल प्रति दिन हो सकती है। यह जल्द ही 100 मिलियन बैरल प्रतिदिन पार कर जाएगी, जो कोरोना के पहले का लेवल है। अभी कच्चा तेल 85 डॉलर के करीब है।

32 राज्यों में पेट्रोल और 16 राज्यों में डीजल 100 के पार
देश के 29 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दमन और दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पुडुच्चेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय, दादरा और नगर हवेली और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

वहीं डीजल की बात करें तो मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक, गोआ, दादरा और नगर हवेली, तमिलनाडु और राजस्थान में कई जगहों पर ये भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

Source :-“दैनिक भास्कर”


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *