• June 6, 2026 7:03 am

भारत बॉन्ड ETF की तीसरी सीरीज की शुरुआत , पैसा लगाने से पहले जाने ये इसकी स्थिति

Share More

दिनांक 2/12/21 l भारत बॉन्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फण्ड (ETF) की तीसरी सीरीज 3 दिसंबर से निवेश के लिए खुलेगी। ये न्यू फण्ड ऑफर (NFO) 3 दिसंबर को खुलकर 9 दिसंबर को बंद होगा। भारत बॉन्ड ETF की तीसरी सीरीज के जरिए सरकार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के लिए 5,000 करोड़ रुपए जुटा सकती है। हम आपको भारत बॉन्ड ETF के बारे में और इसमें निवेश करना कैसा रहेगा ये बता रहे हैं।

क्या होता है भारत बॉन्ड ETF?
भारत बॉन्ड ETF एक तरह का एक्सचेंज ट्रेडेड फण्ड है। इसमें केंद्र सरकार की विशिष्ठ कंपनियों के शेयरों में बॉन्ड के नाम पर निवेश किया जाता है। यह बॉन्ड भारत सरकार की ट्रि‍पल A रेटिंग वाली कंपनियां होती हैं। भारत बॉन्ड ETF का प्रबंधन एडलवाइस म्यूचुअल फंड करती है। भारत बॉन्ड ETF में कम से कम निवेशक 1,000 रुपए निवेश कर सकते हैं। इसके बाद 1,000 रुपए के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है।

Bharat Bond ETF Third Tranche Edelweiss Mutual Fund Investment Money Making  Tips SSND - Investment Tips: सुरक्षित निवेश और अच्छे रिटर्न का ऑप्शन, कल  खुल रहा है भारत बॉन्ड ETF – News18 हिंदी

इसमें कितना मिलेगा रिटर्न?
अगर आप मैच्योरिटी यानी 2032 तक इससे जुड़े रहेंगे तो आपको निवेश पर 6.87% का रिटर्न मिलेगा। वहीं अगर आप बीच में इससे बाहर निकलते हैं तो आपको उस समय के हिसाब से रिटर्न मिलेगा।

इसमें कैसे कर सकते हैं निवेश?
भारत बॉन्ड ETF की खरीद-फरोख्त एक्सचेंज में होती है। यह अपने फंड का निवेश सरकारी कंपनियों के बॉन्ड में करता है। यह सिर्फ उन सरकारी कंपनियों के बॉन्ड में निवेश करता है, जिन्हें ट्रिपल ए रेटिंग हासिल होती है। बॉन्ड की मैच्योरिटी अवधि फंड की मैच्योरिटी के करीब होती है। इसमें निवेश के लिए ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट होना जरूरी है।

इससे आकर्षक रिटर्न की उम्मीद नहीं करनी चाहिए
पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट और ऑप्टिमा मनी मैनेजर्स के संस्थापक व सीईओ पंकज मठपाल कहते हैं कि ‘ये एक तरह का डेट फण्ड है जो कि सरकारी कंपनियों के AAA रेटिंग वाले बांड में निवेश करेगा। डेट इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो को स्थिरता प्रदान करता है किंतु इससे निवेशकों को आकर्षक रिटर्न की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। यह फण्ड सरकारी कंपनियों के बॉन्ड में निवेश करेगा इसलिये यहां पर क्रेडिट रिस्क की सम्भावना ना के बराबर है किंतु RBI द्वारा ब्याज दरों में बदलाव का असर दूसरे डेट फण्ड की तरह इस फण्ड के रिटर्न पर भी पड़ेगा।

बीते 1 साल में 4% का रिटर्न
पिछले एक साल में देखें तो भारत बॉन्ड ETF में 1 लाख का निवेश 1.04 लाख रुपए हुआ है। यानी एक साल में आपको 4% का फायदा हुआ है। जबकि इसी अवधि में अगर आप छोटे बैंकों या कंपनियों की FD में निवेश किए होते तो आपको 6-8% का रिटर्न मिलता। 

Source ;- दैनिक भास्कर


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *