• June 7, 2026 7:11 pm

6 जनवरी से पहले शुरू होगी नीट पीजी काउंसलिंग, जानें स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा

Share More

31 दिसंबर 2021 | NEET PG Counselling date: नीट पीजी 2021 काउंसलिंग 06 जनवरी 2022 से पहले शुरू कर दी जाएगी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) से मुलाकात के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर्स को आस्वाशन दिया है.

NEET PG Counselling 2021 Schedule latest news: नीट पीजी काउंसलिंग 2021 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. नीट पीजी 2021 एडमिशन (NEET PG admission) के लिए काउंसलिंग 06 जनवरी 2022 से पहले शुरू कर दी जाएगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) को यह आश्वासन दिया है. आईएमए प्रेसिडेंट सहजानंद प्रसाद सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है.

आईएमए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और गृह मंत्री से हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टर्स के खिलाफ दर्ज एफआईआर बिना शर्त वापस लेने की भी अपील की है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ने बताया कि उन्हें आश्वस्त किया गया है कि डॉक्टर्स पर कोई एफआईआर नहीं होगी

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष (IMA President) सहजानंद प्रसाद सिंह (Sahajanand Prasad Singh) ने 30 दिसंबर 2021 को अन्य सदस्यों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) मनसुख मंडविया से मुलाकात की. उन्होंने मेडिकल पीजी कोर्सेज़ में एडमिशन में हो रही देरी की समस्या का समाधान करने की अपील की. साथ ही डॉक्टर्स के शांतिपूर्ण विरोध पर पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति भी जताई.

आईएमए ने कहा कि ‘हजारों डॉक्टर एक साल से ज्यादा समय से मेडिकल पीजी कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे हैं जिसमें कोविड महामारी के कारण लगातार देरी हो रही है. मौजूदा हालात में जब ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron) के कारण कोरोना की तीसरी लहर (Covid 3rd Wave) बढ़ रही है, अस्पतालों में मेडिकल मैनपावर बढ़ाने की जरूरत है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे हालात में रेसिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं. वो भी जब उन्होंने नीट पीजी परीक्षा (NEET PG Exam) की तैयारी करते हुए कोविड महामारी के दौरान चिकित्सा सेवा में अपना पूरा योगदान दिया है.’

Source;- “टीवी9हिन्द”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *