31 दिसंबर 2021 | पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कोर्ट इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 35 पदों पर नियुक्ति करेगा। यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी, 2022 है। इस पोस्ट पर सिलेक्टेड उम्मीदवारों का वेतन और भत्ते पंजाब सरकार द्वारा जारी और हाई कोर्ट द्वारा अपनाए गए लेटेस्ट लागू नियमों और निर्देशों के अनुसार दिए जाएंगे।
इस भर्ती के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ओबीसी के लिए आरक्षण और शुल्क में छूट का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनके पास पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ द्वारा जारी एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाणपत्र है।
महत्वपूर्ण तारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 18 दिसंबर, 2021
आवेदन की आखिरी तारीख- 15 जनवरी, 2022
वैकेंसी डिटेल्स
न्यायालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, स्टेनोग्राफर के पदों में सामान्य 28, एससी / एसटी / ओबीसी 04, भूतपूर्व सैनिक 02, दिव्यांग व्यक्ति 01 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी।
योग्यता
इस पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्ट्स या साइंस में ग्रेजुएशन होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि इस पद पर आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Source;-“दैनिक भास्कर”
