31 दिसंबर 2021 | हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पात्रों का PMT शेड्यूल HSSC ने जारी कर दिया है। अब तक लिखित परीक्षा व PST का काम पूरा हो चुका है। PMT के बाद फाइनल रिजल्ट की लिस्ट जारी की जाएगी। HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि भर्ती को निष्पक्षता से पूरा किया जा रहा है। लिखित परीक्षा और PST हो गया है। अब PST पास करने वालों को PMT के लिए बुलाया गया।
इस दौरान उनसे सोशल इकॉनोमिक के लिए एसडीएम या तहसीलदार से सत्यापित एफिडेविट लिया जाएगा। आयोग (HSSC) ने परीक्षा तीन दिन 30 अक्टूबर, 1 नवंबर व 2 नवंबर को ली थी। परीक्षा के लिए 9 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम व फरीदाबाद में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। तीन दिनों में दो-दो शिफ्ट में पेपर हुआ था।
जानिए भर्ती से जुड़ी जानकारी
– 13 दिसंबर 2020 को 4/2020 कैट नंबर 01 के तहत कांस्टेबल जनरल डयूटी के 5500 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। 8 लाख 39 हजार युवाओं ने आवेदन किया।
– 30 अक्टूबर, 1 नवंबर व 2 नवंबर सुबह के सत्र की परीक्षा 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम के सत्र की परीक्षा 3 बजे से 4:30 बजे तक हुई। इस परीक्षा में 3 लाख 89 हजार पात्रों ने हिस्सा लिया।
-लिखित परीक्षा में देने वालों में से 38 हजार 547 पात्रों ने मेरिट में स्थान लेते हुए परीक्षा को पास किया। 17 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच पंचकूला के परेड ग्राउंड में इनकी दौड़ करवाई गई।
5500 पदों के लिए भर्ती
पुरुष कांस्टेबल – 5500 पदों में से जनरल = 1980, एससी = 990, बीसीए = 770 , बीसीबी = 440, ईडब्ल्यूएस = 550, ईएसएमजीईएन = 385, ईएसएम-एससी = 110, ईएसएम-बीसीए = 110, ईएसएम-बीसीबी = 165 पद रिक्त हैं।
शैक्षणिक योग्यता- किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास। 10वीं में हिन्दी या संस्कृत विषय पढ़ा होना जरूरी।
आयु सीमा- 18 से 25 वर्ष । एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
आवेदन फीस- सामान्य वर्ग – 100 रुपए और एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस (पुरुष)- 25 रुपए
7 व 8 अगस्त को हो गया था लीक
पहले 7 व 8 अगस्त को परीक्षा ली जानी थी। लेकिन पहले दिन 7 अगस्त को ही पेपर कई जिलों में लीक हो गया था। कैथल पुलिस ने मामले में जांच करते हुए 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही खुलासा किया कि पेपर को लीक करने में कैसे और किसने, क्या भूमिका निभाई।
ऐसे होगी भर्ती प्रक्रिया पूरी
कांस्टेबल एग्जाम के लिखित भाग में नॉलेज टेस्ट हुआ। इसे 80% वेटेज मिला। यह ऑब्जेक्टिव टाइप रहा और इसमें मल्टीपल च्वाइस प्रश्न (MCQs) पूछे गए। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का लिखित भाग समाप्त होने के बाद, टॉपर उम्मीदवारों को परीक्षा में मेरिट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके बाद उन्हें फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) से गुजारा गया। विभिन्न श्रेणियों के लिए PST क्वालिफाइंग टाइम पुरुषों के लिए 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर, पूर्व सैनिक के लिए 5 मिनट में 1 किलोमीटर था। अब PMT होगा। इसके बाद फाइनल परिणाम घोषित किया जाएगा।
Source;-“दैनिक भास्कर”
