• June 1, 2026 12:42 am

Child Death Case: बच्ची की मौत का मामला, मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान; परिजनों ने सुनाई अस्पताल की आपबीती

ByPrompt Times

Jul 4, 2024
Share More

फरीदाबाद में एक अस्पताल में हुई बच्ची की मौत के मामले में मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर बड़ा आरोप लगाया था। साथ ही पीड़ित परिवार ने अस्पताल की आपबीती भी बताई। अब मानव अधिकार आयोग ने अस्पताल प्रबंधन ने इस पूरे मामले में जवाब तलब किया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है?

Child Death Case: बच्ची की मौत का मामला, मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान; परिजनों ने सुनाई अस्पताल की आपबीती

  1. अस्पताल में बच्ची की मौत के मामले में बड़ा अपडेट।
  2. मानव अधिकार आयोग ने इस मामले में लिया संज्ञान।
  3. परिजनों ने अस्पताल पर लगाया है ये गंभीर आरोप।

जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में बुखार से पीड़ित बच्ची की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने अस्पताल प्रबंधन से इस मामले में जवाब मांगा है।

बुखार से पीड़ित थी बच्ची

बता दें कि दो अप्रैल को बुखार से पीड़ित बच्ची की हो गई थी। स्वजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि वह पहले बच्ची को ओपीडी में लेकर गए थे। उन्हें आपातकालीन विभाग भेजा गया। यहां भी किसी ने ध्यान नहीं दिया।

परिजनों ने लगाया ये बड़ा आरोप

बताया गया कि इधर से उधर भटकने में उनके दो घंटे लग गए और बाद में बच्चों की मौत हो गई। वहीं दैनिक जागरण ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।

SOURCE  –  JAGRAN


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *