• April 28, 2024 11:37 pm

मणि रत्नम को हुआ कोरोना, चेन्नई के अस्पताल में हुए एडमिट; पत्नी सुहासिनी ने दी जानकारी

19जुलाई 2022 इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर मणि रत्नम की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इसके बाद उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी मणि रत्नम की पत्नी सुहासिनी मणि रत्नम ने दी है।

हॉस्पिटल हेल्थ बुलेटिन जारी करेगा
सुहासिनी ने बताया- मणि की तबीयत ठीक है, उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा डॉक्टर्स ने अभी तक कुछ नहीं बताया है। हॉस्पिटल की टीम ने कहा है कि हम जल्द ही मणि का हेल्थ बलेटिन शेयर करेंगें। सुहासिनी ने आगे बताया कि मणि फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में बिजी थे।

500 करोड़ के बजट में बना है मणि का ड्रीम प्रोजेक्ट
मणि की अपकमिंग फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में बिजी हैं। उनकी इस फिल्म का टीजर 8 जुलाई को चेन्नई के एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया गया था। इस फिल्म के ऊपर वह पिछले 10 साल से काम कर रहे हैं। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। पोन्नियिन सेल्वन 500 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में हैं। वह 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। पोन्नियन सेल्वन-I इस साल 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

source “दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *