23 सितम्बर 2022 | प्रतापगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रायोजित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा 13 दिवसीय जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण छोटीसादड़ी के अचलपुरा गांव में दिया गया। यह पहला मौका है जब संस्थान की तरफ से जूट से निर्मित वस्तु को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।
इससे पहले सिलाई, मेहंदी और अन्य तरह का प्रशिक्षण दिया जाता था। प्रशिक्षण कुशल मास्टर ट्रेनर झारखंड से प्रीति कुमारी ने दिया। मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के अग्रणी जिला प्रबंधक सुनील मौर्य रहे। राजीविका के डीएम कपिल देव, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निर्देशक संजय शर्मा उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि महानगरों में रहने वाले लोगों को झूठ से बने इको फ्रेंडली सामान खूब भा रहे हैं। उत्पाद लंबे समय तक चलते है। पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं कई तरह के उत्पाद जैसे हैंड बैग, हैण्ड पर्स, टिफिन बैग, बॉटल बैग, फ्लॉवर पॉट, पेरदान, एनवलप, जूट से बने चप्पल व खिलौने बनाना सिखाया गया।
प्रशिक्षण लेने के बाद स्वयं की आमदनी बढ़ाने व अन्य को भी रोजगार देने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षणार्थियों को समय पर ऋण भुगतान करने के महत्व को समझाया। प्रशिक्षणार्थियों के मुद्रा लोन के आवेदन पत्र भरे जाएंगे व संबंधित बैंकों को भेजे जाएंगे। राजीविका के डीएम ने बताया कि हमारे देश के साथ-साथ दुनिया भर में हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है इन प्रोडक्ट में लागत कम आती है और मुनाफा ज्यादा होता है।
