27 सितम्बर 2022 | ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (Joint Seat Allocation Authority, JoSAA 2022) कल, 28 सितंबर, 2022 को ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर रिजल्ट की घोषणा करेगी। जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके JOSSA काउंसलिंग सीट अलॉटमंट 2022 रिजल्ट चेक कर सकेंगे। जोसा की तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट 3 अक्टूबर और फाइनल अलॉटमेंट लिस्ट 16 अक्टूबर तक जारी की जाएगी।
जोसा सेकंड राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट से जुड़ी खास तारीखें
- सीट अलॉटमेंट रिजल्ट : 28 सितंबर, 2022
- सीटों के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग: फीस जमा/डॉक्यूमेंट्स अपलोड- 28 सितंबर से 01 अक्टूबर,
- तीसरा राउंड सीट अलॉटमेंट – 03 अक्टूबर, 2022
- तीसरे राउंड के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग- 03 से 06 अक्टूबर, 2022 तक
- तीसरे राउंड के लिए फीस जमा/ डॉक्यूमेंट्स अपलोड/ की आखिरी तारीख : 07 अक्टूबर, 2022
- चौथा राउंड सीट अलॉटमेंट : 08 अक्टूबर, 2022
सेकंड राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऐसे चेक करें
- कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर क्लिक करें।
- “राउंड 2 के लिए जोसा सीट आवंटन” लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी। उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल जैसे जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब सीट अलॉटमेट लेटर डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।
सोर्स :- “दैनिक भास्कर”