• June 26, 2024 11:24 am

अब नहीं झेली जा रही दिल्ली की सर्दी! IMD ने बताया उत्तर भारत में कब से मिलेगी ठंड से राहत

ByADMIN

Jan 7, 2023 ##Delhi's, ##IMD, ##winter

07  जनवरी 2023 |  पूरा उत्तर भारत इन दिनों सर्दी के मारे कांप रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे उत्तर भारत के तमाम राज्य में कोहरे और ठंड का  जबरदस्त सितम जारी है। राजधानी दिल्ली में लगातार 4 दिनों से पारा 3 डिग्री तक लुढ़क रहा है। मौसम विभाग ने तो दिल्ली-NCR के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इसी तरह यूपी, हरियाणा, पंजाब जैसे उत्तर भारत के सभी राज्यों में पारा 5 डिग्री के नीचे ही है। भयानक सर्दी और घने कोहरे के कारण रोज सैंकड़ों ट्रेनें भी रद्द करनी पड़ रही हैं। हालांकि सर्दी के इस सितम के बीच IMD ने बताया कि ठंड में कमी कब से दिखनी शुरू हो सकती है।

इस दिन से मिलनी शुरू होगी ठंड से राहत

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि 7 जनवरी से ठंड में थोड़ी कमी दिखनी शुरू होगी। वहीं जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार होने से घाटी में भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 9-10 जनवरी से मौसम में बदलाव देखे जाने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सप्ताह के अंत तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा, जिसका पूवार्नुमान पहले ही लगाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *