• June 5, 2026 8:13 am

राजस्थान में 2000 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले किसानों को मुफ्त बिजली

Share More

10 फ़रवरी 2023 | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के बजट में घोषणा की कि प्रदेश में 2000 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले किसानों को वित्त वर्ष 2023-24 से मुफ्त बिजली मिलेगी।

उन्होंने विधानसभा में बजट पेश करते हुए 2000 यूनिट मासिक खपत करने वाले 11 लाख से अधिक किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की।

गहलोत ने कहा कि खेती के लिए निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने छोटे सीमांत और कमजोर वर्ग के किसानों की भूमि को नीलाम होने से बचाने के लिए राजस्थान किसान ऋण राहत अधिनियम को लागू करने की भी घोषणा की।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *