• June 5, 2026 5:58 pm

अमेरिका ने कहा- पाकिस्तान ने आतंकी संगठनों को खत्म करने के लिए नहीं किया प्रयास

Share More

नई दिल्ली .अमरीका ने कहा है कि पाकिस्तान ने सभी आतंकी संगठनों को समाप्‍त करने की कार्रवाई में बहुत कम प्रगति की है। अमरीकी आतंकरोधी ब्यूरो की ‘कंट्री रिपोर्ट्स ऑन टेररिज्म 2021: पाकिस्तान’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में वर्ष 2021 में कई बड़ी आतंकी घटनाएं हुईं। रिपोर्ट के अनुसार प्रमुख आतंकी समूहों के हमलों और इसमें मरने वालो की संख्या वर्ष 2020 की तुलना में अधिक थी। इन हमलों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और आई.एस.आई.एस.के. शामिल थे।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *