• June 5, 2026 8:08 am

भारत-डेनमार्क दुनिया को दिखा सकते हैं कि जलवायु लक्ष्यों को प्राप्‍त करना संभव : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

Share More

नई दिल्ली . केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि भारत और डेनमार्क दुनिया को दिखा सकते हैं कि महत्वाकांक्षी जलवायु और सतत ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्‍त करना संभव है। श्री यादव आज नई दिल्ली में भारत – डेनमार्क: हरित और सतत प्रगति के लिए भागीदार सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत-डेनमार्क हरित सामरिक साझेदारी स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए विचारों, ज्ञान, प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण के आदान-प्रदान के लिए एक उपयुक्त मंच है। श्री यादव ने कहा कि वर्ष 2020 में साझेदारी की शुरुआत के बाद से द्विपक्षीय सहयोग हरित और सतत विकास को प्रोत्‍साहन देने पर केंद्रित है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री की डेनमार्क यात्रा के दौरान दोनों देश हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा और अपशिष्ट जल प्रबंधन पर ध्यान केन्‍द्रीत करने के साथ हरित रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने पर सहमत हुए थे। श्री यादव ने कहा कि दोनों देशों ने जलवायु और ऊर्जा पर बहुत महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय लक्ष्य निर्धारित किए हैं जो पेरिस समझौते के महत्वाकांक्षी कार्यान्वयन में योगदान देंगे।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *