• June 4, 2026 5:53 pm

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में मुसलमानों के लिए आरक्षण खत्म को सही ठहराया

Share More

नई दिल्ली 28 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में मुसलमानों के लिए आरक्षण खत्म करने को सही ठहराते हुए कहा कि आरक्षण तथ्यात्मक, कानूनी और संवैधानिक रूप से गलत था। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद भवन परिसर में मीडिया को बताया कि पहले जब राज्य सरकार धर्म के आधार पर अन्‍य पिछडा वर्ग-ओबीसी के लिए आरक्षण के लिए न्‍यायालय गई थी तो उसे उच्‍चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा कि अब कर्नाटक सरकार ने उसी आधार पर आरक्षण खत्म कर दिया है। (वी.के. झा)

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *