• June 4, 2026 7:14 pm

केवल कश्मीर में 5 साल में 25 हमले.. अमित शाह के यूपीए शासन में 27 आतंकवादी हमले के जवाब में प्रियंका गांधी का पलटवार

ByPrompt Times

Jul 29, 2025
Share More

लोकसभा और राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान, प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में सरकार ने पर्यटकों को भगवान भरोसे छोड़ दिया। अमित शाह के 27 के सवाल पर भी कांग्रेस नेता ने पलटवार किया।

नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सदन में अपनी बात रखी। अपने वक्तत्व की शुरुआत में ही प्रियंका ने सत्ता पर तंज कसते हैं हुए कहा मेरे बोलने से पहले ही सत्ता पक्ष गायब हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए यूपीए के शासनकाल के दौरान 27 आंतकवादी हमले वाले बयान पर भी कांग्रेस नेता ने पलटवार करते हुए कई आरोप लगाए।

प्रियंका ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, कि पहलगाम आतंकी हमला कैसे और क्यों हुआ? कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार कह रही थी कश्मीर में सब अमन चैन है। वह लगातार प्रचार कर रही थी कश्मीर में सब कुछ शांत हैं। आप आइए और यहां पर्यटन को बढ़ाइए। वहां पर इस सरकार ने पर्यटकों को मरने के लिए छोड़ दिया।

5 साल में कश्मीर में 25 हमले

अमित शाह के यूपीए सरकार के 27 आतंकी हमले के बयान पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, गृह मंत्री ने महोदय ने जब यूपीए समय के आतंकवादी हमले तो लगभग 25 गिनाए थे, टीआरएफ ने 2020-25 के अंदर कश्मीर में अकेले 25 हमले किए हैं। पूरी लिस्ट है इन हमलों की। लेकिन मैं इतना कहूंगी कि इनमें रियासी का हमला था 2024 का जिसमें 9 लोग मारे गए थे। 2020 से लेकर 22 अप्रैल 2025 तक टीआरआएफ ने कुल 41 सेना और सुरक्षाकर्मियों की हत्या की, 27 नागरिकों को मारा, 54 लोगों को घायल किया। भारत सरकार ने टीआरएफ को आतंकवादी को कब दर्जा दिया 2023 में दिया। तीन साल बाद। कश्मीर में तीन सालों के लिए आतंकवादी गतिविधियां कर रहे हैं। ये सब सरकार के संज्ञान में था।

मनमोहन सरकार ने क्या किया, प्रियंका ने बताया

सत्ता पक्ष के नेताओं ने 2008 के मुंबई के हमलों का जिक्र किया, मनमोहन सिंह की सरकार ने कुछ नहीं किया कि उसी समय जब वो आतंकवादी हमला चल रहा था तभी उन आतंकवादियो को मार डाला था, एक बचा था उसे भी 2012 में फांसी दे दी थी। महाराष्ट्र के सीएम ने इस्तीफा दिया, देश के गृह मंत्री ने जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दिया, एक एक जवाबदेही थी पब्लिक के प्रति, इस जवाबदेही थी इस देश की जनता के प्रति, इस देश की धरती के प्रति।

पर्यटकों को सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ा: प्रियंका

प्रियंका ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, क्या सरकार को मालूम नहीं था कि यहां रोज 100-1500- पर्यटक जाते हैं, अगर यहां कुछ हो जाएगा तो लोग यहां से निकल नहीं पाएंगे, न सुरक्षा का न फर्स्ट ऐड का इंतजाम था, लोग वहां पर ये सरकार के भरोसे गए और इस सरकार ने उन्हें भगवान के भरोसे छोड़ दिया। देश के नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है, क्या इस देश के पीएम की नहीं, क्या इस देश के गृह मंत्री की नहीं है क्या रक्षा मंत्री की नहीं है।

प्रियंका ने शुभम का भी किया जिक्र

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी का जिक्र करते हुए प्रियंका ने जो परिवार हंसते खेलते हुए घाटी का आनंद लेने वहां पहुंचा था। वहां पर आतंकियों ने एक घंटे तक लोगों को चुन-चुनकर मारा। शुभम की पत्नी के सामने ही उसके पति को मार दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां पर एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं है। शुभम की पत्नी का बयान भी शेयर किया।

 

Source: Navbharattimes.india


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *