• June 5, 2026 8:51 am

भारत पर अमेरिकी टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप का जताया आभार

ByPrompt Times

Feb 3, 2026
Share More

दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। इस फैसले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत करते हुए इसे भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों के लिए सकारात्मक कदम बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटने से दोनों देशों के बीच व्यापारिक सहयोग को नई गति मिलेगी। पीएम मोदी ने भारत की 140 करोड़ जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र और प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं साथ मिलकर काम करती हैं, तो इससे पारस्परिक लाभ और वैश्विक समृद्धि के नए अवसर पैदा होते हैं। उन्होंने वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों की सराहना भी की।

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें व्यापार, ऊर्जा सहयोग और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने दावा किया कि भारत अमेरिका से अधिक तेल खरीदने और व्यापारिक बाधाओं को कम करने पर सहमत हुआ है। ट्रंप ने इसे भारत-अमेरिका संबंधों में एक नई उपलब्धि बताया।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *