• June 8, 2026 2:30 pm

रूस अपने मिसाइल परीक्षणों के बारे में अमेरिका को सूचित नहीं करेगा : उप विदेश मंत्री

Share More

नई दिल्ली 30 मार्च।  रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने कहा है कि रूस अब अपने मिसाइल परीक्षणों के बारे में अमेरिका को सूचित नहीं करेगा। उन्‍होंने कहा कि रूस ने अमेरिका के साथ परमाणु हथियार समझौते से अलग होने के बाद अमेरिका के साथ सभी तरह की सूचनाओं के आदान-प्रदान पर रोक लगा दी है। इससे पहले दोनों देश परमाणु हथियारों की वर्तमान स्थिति से जुडे आंकडो के साथ-साथ मिसाइल परीक्षण लॉन्च के बारे में अग्रिम चेतावनियों का आदान-प्रदान करते रहे हैं। अमेरिका द्वारा नई स्‍टार्ट संधि के तहत रूस के साथ प्रत्‍येक दो वर्ष में परमाणु हथियारों से जुडी जानकारी साझा करना बंद किए जाने की घोषणा के बाद रूस के उप विदेश मंत्री का यह बयान आया है।

(वी.के. झा)


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *