• June 8, 2026 2:51 pm

लोगों को चूना लगाकर 22 साल के लड़के ने कमाए 2200 करोड़, 4 कंपनी बनाईं, मर्सडीज खरीदीं, अब हुआ ये हाल

ByPrompt Times

Sep 5, 2024
Share More

बिशाल फुकन की शानदार जीवनशैली और उसका निवेश कारोबार तब तक ठीक चल रहा था जब तक कि गुवाहाटी में एक बड़े स्टॉक फ्रॉड का पर्दाफाश नहीं हुआ .

 

असम के 22 वर्षीय युवक बिशाल फुकन ने लगभग 2,200 करोड़ रुपये की ठगी कर निवेशकों से भारी धनराशि हड़प ली. बिशाल, जो असम के डिब्रूगढ़ से हैं, अपनी शानदार जीवनशैली और उच्च-स्तरीय खर्चों के लिए सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहा था. उन्होंने 60 दिनों में 30% मुनाफे का वादा करके असम और अरुणाचल प्रदेश के निवेशकों को अपने स्टॉक फर्म में निवेश करने के लिए आकर्षित किया.

 

ठगी से बनाई 4 कंपनियां
बिशाल ने अपनी ठगी से चार कंपनियों की स्थापना की, जिनमें फार्मास्युटिकल, प्रोडक्शन, और कंस्ट्रक्शन शामिल थे. उन्होंने असमिया फिल्म उद्योग में भी निवेश किया और कई संपत्तियां खरीदीं. हालाँकि, उनका यह धोखाधड़ी का खेल तब उजागर हुआ जब गुवाहाटी में एक बड़े स्टॉक फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ. डीबी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी के मालिक दीपंकर बर्मन के फरार होने के बाद शक की सुई बिशाल फुकन की ओर भी घूमी.

जांच शुरू होते ही घबरा गया बिशाल
जैसे ही पुलिस ने जांच शुरू की, बिशाल ने फेसबुक पर कहा कि उन्होंने जिन लोगों से पैसे लिए थे, उन्हें वापस कर दिया है और उनका पैसा सुरक्षित है. हालांकि, 2 सितंबर की रात को डिब्रूगढ़ पुलिस ने छापा मारकर बिशाल और उनके मैनेजर बिप्लब को गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ गैर-जमानती मामला दर्ज किया गया है.

 

हिमंत बिस्वा सरमा ने दिए जांच के आदेश
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सभी ट्रेडिंग धोखाधड़ी मामलों की गहन जांच करने का निर्देश दिया है.

SOURCE –  NEWS 18

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *