• May 16, 2024 8:27 am

आम आदमी पार्टी 20 मई को मुख्यमंत्री निवास का करेगी घेराव

17 अप्रैल 2022 | आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा 18 मई से पांच दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे है। इस दौरान पार्टी के निरंतर चल रहे संगठन विस्तार कार्यक्रम और पार्टी प्रवेश पर विशेष फोकस रहेगा।

आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि हसदेव अरण्य में जंगल काटने और कोयला खनन पर जनता के लगातार विरोध के बावजूद सरकार के गैर जिम्मेदार रुख के चलते आम आदमी पार्टी ने 21 मई 22 को मुख्यमंत्री निवास घेरने का कार्यक्रम रखा है। राज्य सरकार सब कुछ जानते हुए भी खनन की अनुमति दे रही है, जो बेहद चिंताजनक है।कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पूर्व हसदेव क्षेत्र का दौरा कर सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हम खनन नहीं होने देंगे। इसके बावजूद राज्य की कांग्रेस सरकार ने इस पर खनन और पेड़ काटने की अनुमति दी है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अंत में कोमल हुपेंडी ने कहा कि अब चाहे जान चली जाए, लेकिन हम हसदेव अरण्य बचाकर रहेंगे।

कार्यक्रम की बिंदुवार जानकारी1- हसदेव अरण्य में राज्य सरकार द्वारा खनन की अनुमति देने के विरोध में व खनन के आदेश को निरस्त करने की मांग के विषय में 19 मई को प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।2- सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाने वाले महत्वपूर्ण लोगों को 20 मई को पार्टी में प्रवेश करवाएंगे।

3- प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में हसदेव अरण्य में जंगल उजाड़ने और खनन के संबंध में मुख्यमंत्री निवास का घेराव 21 मई को दोपहर तीन बजे को किया जाएगा।4- प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठन विस्तार व ग्राम संपर्क अभियान को लेकर स्टेट आब्जर्वरांे और विधानसभा प्रभारियों व संगठन के पदाधिकारियों की ट्रेनिंग 22 मई को होगी।

Source;-“नईदुनिया”     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *