• June 8, 2026 4:55 am

जयस्तंभ चौक पर आप कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, कांग्रेस बोली, हम हार से हताश नहीं

Share More

10 मार्च 2022 | आम आदमी पार्टी की पंजाब में जीत का जश्न रायपुर में भी मनाया गया। रायपुर के जय स्तंभ चौक पर जुटे आप कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां बांटी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। इधर पंजाब में सरकार जाने और चार राज्यों में अपेक्षित नतीजे नहीं आने से कांग्रेस खेमे में निराशा है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, हम हार से हताश नहीं हैं। कांग्रेस संगठनात्मक रूप से अपने आप को मजबूत करेगी।

आप पंजाब के नतीजों को लेकर पहले से निश्चिंत थी। पार्टी ने रायपुर जिला प्रशासन से जयस्तंभ चौक के पास पांडाल लगाकर जश्न की अनुमति भी ले ली थी। सुबह पंजाब में मतगणना के शुरुआती रुझान आने के साथ ही आम आदमी पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ता वहां जुटने लगे। दोपहर बाद तक जीत निश्चित दिखते ही वहां मिठाइयां बंटनी शुरू हो गई। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और जीत की खुशिया बांटी। आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा, पंजाब की जनता ने विकास को चुना है। वहां की जनता ने आप पर भरोसा किया है। पार्टी उसपर खरा उतरकर दिखाएगी। अब पूरा देश धर्म-जाति की राजनीति को पहचान गया है। अब दो राज्यों में पार्टी की सरकार होने से यह राष्ट्रीय हो गई है। इस जनादेश से छत्तीसगढ़ के मतदाताओं का भी आप पर भरोसा बढ़ेगा। पंजाब की 117 सीटों के लिए हुए चुनाव में आप 91 सीट पर आगे है। सत्ताधारी कांग्रेस 19 सीटों पर सिमट रही है। वहीं भाजपा गठबंधन को केवल दो सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।

कांग्रेस बोली, जनता ने विपक्ष की भूमिका दी है

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, पांचों ही राज्यों में चुनाव दो दलों के मध्य सीधे नहीं बहुकोणीय थे। जनता ने कांग्रेस को खारिज नहीं किया अपितु चार राज्यों में कांग्रेस को प्रतिपक्ष की जवाबदारी दी है। कांग्रेस इन राज्यों में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने सभी 403 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हम संगठनात्मक रूप से मजबूत हुये। पंजाब में हमारी दो बार से सरकार थी उसके खिलाफ एन्टी इन्कम्बेंसी होना स्वाभाविक था। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड में हमारे अपेक्षाओं पर ठेस लगी है। इन परिणामों से हम हताश नहीं हुये है। कांग्रेस संगठनात्मक रूप से अपने आपको और मजबूत करेगी। आने वाला कल हमारा है।

अमित जोगी बोले, भी तो पार्टी शुरू हुई है

पंजाब के नतीजों ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को भी उत्साहित कर दिया है। जकांछ के अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरिवाल, पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान और चुनाव प्रभारी राघव चड्‌ढा ने नया इतिहास रचा है। भाजपा और कांग्रेस के बाद आप पहली पार्टी है जिसने भारत के दो राज्यों के लोगों का जनादेश प्राप्त किया है। अभी तो पार्टी शुरू हुई है।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *