• June 4, 2026 8:34 pm

Abhishek Kumar: ‘बिग बॉस 17’ रनर-अप अभिषेक कुमार ने किया अपने डर का सामन, फोटो शेयर कर भगवान को किया याद

Share More

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार ने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया। एक्टर ने पोस्ट के साथ जानकारी दी है कि वो अपने सबसे बड़े डर का सामना करने जा रहे हैं। अभिषेक कुमार इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच उनका ये पोस्ट फैंस का ध्यान खींच रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनर- अप अभिषेक कुमार अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सलमान खान के शो ने उन्हें खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। बिग बॉस 17 के घर से बाहर निकलने के बाद से ही एक्टर के आगे प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। वहीं, अब उन्होंने अपने सबसे बड़े डर का सामना किया है।

बिग बॉस 17 के घर में अभिषेक कुमार का निडर अंदाज देखने को मिला। सामने कोई भी एक्टर बराबर की टक्कर देते थे। इस दौरान उन्होंने अपने सबसे बड़े डर को लेकर भी बात की थी।

अभिषेक का सबसे बड़े डर

बिग बॉस 17 के घर में अभिषेक कुमार ने बताया था कि वो क्लस्ट्रोफोबिक हैं यानी उन्होंने बंद जगह में रहने पर डर लगता है। अभिषेक कुमार ने ये भी बताया था कि कई बार फ्लाइट में सफर करने के दौरान भी उनकी हालत खराब हो जाती है और ये प्रॉब्लम में उनके परिवार में कई लोगों हैं।

अभिषेक को याद आए भगवान

अभिषेक कुमार अब अपने इस डर का सामना किया। एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की है। अभिषेक कुमार ने पोस्ट में फ्लाइट के विंडो की तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्लेन टेक ऑफ करते हुए नजर आ रही है। पोस्ट के साथ एक्टर ने भगवान को याद करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जय माता दी।’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *