• June 8, 2026 10:42 pm

नाबालिग से शादी का झांसा देकर अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

Share More

कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ अनाचार किया। जब नाबालिग ने शादी करने की बात कही तो युवक अपने वादे से मुकर गया। नाबालिग के पिता ने तुरंत मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी की पता तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने ग्राम धनोरा, जिला कोंडागांव में घेराबंदी की। इसके बाद आरोपी समीर नाग को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी समीर नाग ने नाबालिक के साथ इस कृत्य को करने की बात स्वीकार की। आरोपी समीर नाग निवासी धनोरा, जिला कोंडागांव को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *