• June 9, 2026 8:02 am

अडानी ग्रुप गुजरात में बना रहा है दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क, स्पेस से ऐसा दिखेगा

Share More

8 दिसंबर 2023 ! अडानी ग्रुप गुजरात के रेगिस्तान वाले इलाके में दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क बना रहा है. गुजरात के कच्छ के रण में ग्रीन एनर्जी पार्क 726 वर्ग किमी में फैला हुआ होगा. इस पार्क से करीब 2 करोड़ से ज्यादा घरों को बिजली देने के लिए 30 गीगावॉट बिजली पैदा करेगा. पार्क में चल रहे काम की तस्वीरें खुद गौतम अडानी ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है. अडानी ग्रुप के इस प्रोजेक्ट से भारत की ग्रीन एनर्जी क्षमता में इजाफा होने की उम्मीद है, इसके अलावा COP में जलवायु को लेकर की गई प्रतिज्ञाओं को पूरा करने में भी मदद मिलेगी.

हम दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी पार्क बनाने जा रहे हैं और हमें रिन्यूएबल एनर्जी में भारत की प्रभावशाली प्रगति में अहम भूमिका निभाने पर गर्व है. चुनौतियों से भरे रण रेगिस्तान में 726 वर्ग किमी में फैला यह प्रोजेक्ट अंतरिक्ष से भी दिखाई देता है. हम 2 करोड़ से अधिक घरों को बिजली देने के लिए 30 गीगावॉट का उत्पादन करेंगे.अडानी ग्रीन एनर्जी सोलर, विंड और हाइब्रिड रिन्यूएबल पावर प्लांट विकसित कर रही है.
अभी कंपनी के पास 8.4 गीगावॉट क्षमता की रिन्यूएबल पावर कैपेसिटी है. यह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 5.70 परसेंट की गिरावट के साथ 1533.00 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, इससे पहले पुरे कारोबारी हफ्ते में अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 15-20 परसेंट का अपर सर्किट लगा है. हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने से पहले अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 2,185.30 रुपये पर था लेकिन 28 फरवरी को यह 439.35 रुपये के स्तर पर आ गया. हालांकि उसके बाद से इसकी कीमत करीब तीन गुना बढ़ चुकी है.
सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *