• June 6, 2026 12:10 am

अयोध्या के बाद ‘बद्रीनाथ’ में हारी BJP, इस नेता ने भाजपा की हार पर कह दी ऐसी बात कि मच गई खलबली!

ByPrompt Times

Jul 13, 2024
Share More

Badrinath temple front side during daytime.

अयोध्या लोकसभा सीट के बाद अब बीजेपी बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव भी हार गई है. उत्तराखंड की मंगलौर और बदरीनाथ सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुए थे. मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है. दोनों सीटों पर बीजेपी को झटका लगा है. बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला साढ़े 5225 हजार वोटों से जीते हैं.

मंगलौर विधानसभा से काजी निजामुद्दीन 422 वोटो और बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर लखपत बुटोला की 5225  वोटों से जीत हो गई है. दोनों सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक बहुत बड़ी संजीवनी से कम नहीं है.

इस रिजल्ट को लेकर विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी पर तंज कसा है. शिवसेना उद्धव गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ”जय बाबा बद्रीनाथ, नॉन बाइलॉजिकल पार्टी यहां भी हारी.” उनका इशारा यूपी की रामनगरी अयोध्या की तरफ था, जहां बीजेपी को लोकसभा चुनाव में हार मिली है.

SOURCE – REPUBLIC BHARAT

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *