• June 7, 2026 11:06 am

रायपुर-बिलासपुर के बाद जगदलपुर में एक जुलाई से खुलेगा छत्‍तीसगढ़ का तीसरा आडिट प्रशिक्षण स्कूल

Share More

24 जून 2022 | जगदलपुर में राज्य के कर्मचारियों के लिए एक जुलाई से नया आडिट स्कूल (लेखा प्रशिक्षण शाला) खुल जाएगा। वहां बस्तर संभाग के विभिन्न् जिलों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। रायपुर और बिलासपुर के बाद यह प्रदेश का तीसरा आडिट स्कूल होगा। नए स्कूल को लेकर वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।अफसरों ने बताया कि रायपुर और बिलासपुर स्थित लेखा प्रशिक्षण शाला में कर्मचारियों को चार माह का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद उनकी परीक्षा होती है। परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले कर्मचारी को एक पदोन्न्ति मिलती है।

इन स्कूलों में एक बैच के लिए 40 सीटें हैं। पांच साल की सेवा पूरी कर चुका कोई भी कर्मचारी अपने विभागाध्यक्ष के जरिये इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है। कोर्स में चयन विभागों के लिए तय सीटों के अनुपात के आधार पर होता है।

अफसरों ने बताया कि रायपुर और बिलासपुर स्थित प्रशिक्षण शाला में आवास की सुविधा नहीं है। ऐसे में प्रशिक्षण के लिए आने वाले कर्मचारियों को इन शहराें में रहने के लिए स्वयं व्यवस्था करनी पड़ती है। इसे देखते हुए जगदलपुर में प्रशिक्षण शाला खुलने से वहां के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

मंत्री डा. टेकाम आज करेंगे अपने विभाग की समीक्षाआदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास और सहकारिता मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम मंत्रालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा करेंगे। इसमें खरीफ ऋण वितरण, खाद-बीज वितरण और धान उपार्जन के कार्यों की विशेष रूप से समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वर्चुअल रूप से विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यक्रम में भाग लेने सहित वन विभाग अंतर्गत नरवा योजना के कार्यों की समीक्षा करेंगे। दोपहर एक बजे से छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद की बैठक लेंगे।

सोर्स ;-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *