• May 13, 2024 6:05 pm

शादी के तीन साल बाद 4 बच्चों की एक साथ मां बनीं यह महिला, डाॅक्टर बोले असंभव था लेकिन….

24 मई 2022 | मध्य प्रदेश में एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को देकर राज्य में नया रिकाॅर्ड बनाया है।  अस्पताल के मुताबिक चारों बच्चों को जन्म 9 हफ्ते पहले ही हुआ है। हालांकि मां के साथ बच्चे भी सभी स्वस्थ है।  पैदा हुए 4 बच्चों में से तीन बेटे व एक बेटी है। एक साथ चार बच्चों के जन्म पर परिवार वालों का भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।  परिवार ने कहा कि एक साथ हमें चार गुना खुशी मिली है।

वहीं  4 बच्चों को एक साथ जन्म देनेवाली 26 वर्षीय महिला प्रीति भी काफी खुश है इनकी शादी  नंदलाल मेश्राम से हुई है। शादी के तीन साल बाद वह एक साथ 4 बच्चों की मां बनी है।  

सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर संजय धबड़गांव के मुताबिक यह केस बेहद मुश्किल था। क्योंकि सभी बच्चे 29वें हफ्ते में ही पैदा हुए हैं। 

बता दें कि इससे पहले बिहार के मोतिहारी में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था। 

Source;-“पंजाबकेसरी” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *