• June 5, 2026 6:33 am

आकाश अब निगम के नेता प्रतिपक्ष, संदीप हटाए गए

Share More

रायपुर। रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष विवाद मंगलवार को खत्म हो गया। पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड के पार्षद आकाश तिवारी निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर ने आदेश जारी कर आकाश को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया है। पूर्व में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए संदीप साहू को इस पद से मुक्त कर दिया गया।
इसी के साथ बुधवार को होने वाली सामान्य सभा में आकाश कांग्रेस पार्षदों का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला कांग्रेस ने वीर सावरकर वार्ड के पार्षद संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष घोषित करते हुए नगर निगम को पत्र भेज दिया था। निगम ने संदीप को नेता प्रतिपक्ष बना दिया।
इसके बाद कांग्रेस के भीतर मची हलचल के बाद प्रदेश कांग्रेस से एक नया पत्र नगर निगम को भेजा गया। इसमें संदीप की जगह आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का आग्रह किया गया। यहीं से नेता प्रतिपक्ष का विवाद शुरू हुआ। सभापति सूर्यकांत राठौर ने प्रदेश कांग्रेस को लेटर लिखा कि पत्र जिला कांग्रेस की ओर से आना चाहिए। यही परंपरा है।
प्रदेश कांग्रेस ने सभापति के पत्र का मान रखते हुए जिला कांग्रेस के मार्फत दोबारा पत्र भिजवाया। इसके बाद सभापति ने कांग्रेस पार्षदों का अभिमत लिया। संदीप साहू समेत चार कांग्रेस पार्षद प्रदेश कांग्रेस के आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से सहमत नहीं थे।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *