• June 7, 2026 10:03 pm

1 जून से खुलेंगे मध्य प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यान, करना होगा कोविड गाइडलाइन का पालन

ByPrompt Times

May 31, 2021
Share More

भोपाल l31-मई-2021 l कोरोना काल में मध्य प्रदेश के सभी बंद राष्ट्रीय उद्यान एक जून से 30 जून तक के लिए खोले जाएंगे. प्रदेश वन मंत्री विजय शाह ने कहा है कि कोरोना के चलते नेशनल पार्कों में जिन गाइडों, जिप्सी ड्राइवर आदि व्यक्तियों को रोजगार की दिक्कत महसूस की जा रही थी, उन्हें अब रोजगार मिलेगा. वन मंत्री ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों को संचालित करने के दृष्टिगत भी यह निर्णय लिया गया है. वन मंत्री ने कहा कि नेशनल पार्कों में गतिविधियां प्रारंभ होने से आमजन और वन्य प्रेमी जंगलों की शुद्ध हवा और ऑक्सीजन लेने के साथ-साथ वन्य-प्राणियों के दीदार कर सकेंगे.
वन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे नेशनल पार्कों में आने-जाने वाले व्यक्तियों से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना भी सुनिश्चित करेंगे.

Source : “पल-पल इंडिया”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *