रायपुर। कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल द्वारा रविवार, 29 मार्च को बैरन बाजार स्थित आर्शीवाद भवन में सर्व ब्राह्मण समाज के बटुकों के लिए भव्य निःशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों के साथ शामिल हुए और वैदिक विधि विधान के अनुसार उपनयन संस्कार सम्पन्न कराया गया।
