• June 8, 2026 2:12 am

आर्मी चीफ द्विवेदी आज करेंगे जम्मू का दौरा, सुरक्षा स्थिति का लेंगे जायजा, जानिए क्या हैं मायने

ByPrompt Times

Jul 20, 2024
Share More

आतंकियों के लगातार हमलों से जूझ रहे जम्मू क्षेत्र का आर्मी चीफ का दौरा अहम माना जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी। बता दें कि लगातार बढ़ते आतंकी हमलों के बीच सेना यहां नई रणनीति तैयार कर रही है।

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू का दौरा कर वहां की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। उन्हें सुरक्षा बलों द्वारा उठाए जा रहे क्षेत्रों के बारे में फॉर्मेशन कमांडरों द्वारा जानकारी दी जाएगी। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक सुरक्षा समीक्षा बैठक भी आयोजित होने की संभावना है। सेना प्रमुख का जम्मू दौरा इस मायने में अहम है कि हाल ही में ये क्षेत्र लगातार आतंकी हमलों का शिकार बना है। आतंकियों ने न सिर्फ आम लोगों को निशाना बनाया है बल्कि सेना को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

आर्मी चीफ का दौरा अहम

आतंकियों के लगातार हमलों से जूझ रहे जम्मू क्षेत्र का आर्मी चीफ का दौरा अहम माना जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी। बता दें कि लगातार बढ़ते आतंकी हमलों के बीच सेना यहां नई रणनीति तैयार कर रही है। उच्च प्रशिक्षित पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ को देखते हुए भारतीय सेना खुफिया सूचनाओं और सुरक्षा जरूरतों के अनुसार क्षेत्र में अपनी तैनाती को फिर से समायोजित कर रही है। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 50-55 आतंकवादियों से निपटने के लिए क्षेत्र में लगभग 500 पैरा स्पेशल फोर्स कमांडो को तैनात किया गया है। ये आतंकी जम्मू में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए प्रवेश कर चुके हैं।

खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय

सूत्रों ने कहा कि खुफिया एजेंसियों ने भी क्षेत्र में अपने तंत्र को मजबूत किया है और आतंकवादियों का समर्थन करने वाले ओवरग्राउंड कार्यकर्ताओं सहित आतंकवादी समर्थन बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना ने यहां पाकिस्तान की छद्म आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए पहले ही क्षेत्र में लगभग 3,500-4000 कर्मियों की एक ब्रिगेड सहित सेना तैनात की है।

जम्मू में कई आतंकी हमले

जम्मू-कश्मीर में पिछले एक महीने के अंदर आतंकी घटनाओं में खासी बढ़ोतरी हुई है और आतंकियों ने जम्मू को खास तौर पर निशाना बनाया है। आतंकियों ने अपनी रणनीति बनाते हुए शांत जम्मू को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। सबसे पहले 9 जून को आतंकियों ने जम्मू के रियासी में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर गोलीबारी की जिसमें 9 लोग मारे गए थ। फिर, आतंकियों ने कठुआ में 8 जुलाई को सेना की गाड़ी को निशाना बनाया, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। पिछले एक महीने के भीतर आतंकी 7 बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, जिनमें 12 जवान शहीद हुए हैं और 9 आम नागरिकों की मौत हुई है।
 SOURCE  – TIMES NOW NAVBHARAT


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *