• June 5, 2026 12:33 am

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब CM भगवंत मान को खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?

ByPrompt Times

Oct 18, 2024
Share More

Bhagwant Mann Birthday: अरविंद केजरीवाल ने सीएम मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. वहीं सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा मैंने अपने बड़े भाई अरविंद केजरीवाल के साथ मनाया, उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

 

Punjab CM Bhagwant Mann Birthday: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को अपना 51वां जन्मदिन मनाया. इस दौरान तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मेरे छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, भगवान इन्हें दुनिया की सारी ख़ुशियां बख्शे.

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज मैंने अपना जन्मदिन अपने बड़े भाई अरविंद केजरीवाल के साथ मनाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और ईश्वर से उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

51 साल के हो गए सीएम मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को 51 साल के हो गए हैं. उनका कॉमेडियन से राजनेता तक का सफर अद्भुत रहा है. पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के बाद सीएम भगवंत मान का आम आदमी पार्टी में सबसे लोकप्रिय चेहरा है. उनका जन्म 17 अक्टूबर 1973 को संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था. सीएम मान के पिता महिंदर सिंह एक शिक्षक और उनकी मां गृहिणी थी. मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान 2014 और 2019 में संगरूर संसदीय सीट से चुनाव जीत चुके हैं.

भगवंत मान के राजनीतिक करियर की शुरूआत 2011 में हुई थी. सबसे पहले वे मनप्रीत सिंह बादल के नेतृत्व वाली पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब में शामिल हुए थे. 2012 में उन्होंने लेहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन राजिंदर कौर भट्टल ने उन्हें हरा दिया. इसके बाद 2014 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. पार्टी के टिकट पर उन्होंने संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की. इसके बाद साल 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पंजाब में 117 में से 92 सीटें मिली. तब भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया था.

 

SOURCE – PROMPT TIMES


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *