• June 7, 2026 5:39 pm

अय्यो… महिला से मिलते ही बोल उठे पीएम मोदी, जानिए कौन हैं श्रद्धा जैन

Share More

13 फ़रवरी 2023 | प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी वक्त और माहौल के मुताबिक मिजाज बदलते हैं। यही वजह है कि दुनियाभर के नेताओं में उनकी रेटिंग सबसे हाई रहती है। प्रधानमंत्री की मुलाकात आज एक ऐसी महिला से हुई जो अपनी चुलबुली अदाओं के सोशल मीडिया पर मशहूर है। हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी यह वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो है अय्यो श्रद्धा के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर श्रद्धा जैन का। उनका एचआर इंटरव्यू वाला वीडियो वायरल हुआ था। आज उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। श्रद्धा ने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे मिलते ही पहली बात क्या कही।

श्रद्धा ने शेयर की पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर

श्रद्धा ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी उन्हें देखते ही बोल पड़े, अय्यो! श्रद्धा ने ट्विटर पर लिखा, ‘नमस्कार, हां मैं अपने देश के आदरणीय प्रधानमंत्री से मिली। मुझसे उनका पहला शब्द था- अय्यो!’ श्रद्धा ने बताया कि एक बार तो उन्हें अपने कानों पर भरोसा ही नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री ने उनका पेट वर्ड ‘अय्यो’ कहा। वो लिखती हैं, ‘मैं तो हक्का-बक्का रह गई। सोचने लगी, ओ माइ गॉड, उन्होंने सच में ये कहा। सच में ऐसा हुआ!!! देखिए।’ उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी कहा है।

सोशल मीडिया पर हिट हैं ‘अय्यो श्रद्धा’

श्रद्धा जैन का वीडियो जबर्दस्त वायरल हुआ जिसमें वो नौकरी से निकाले जाने के बाद नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने का रोल कर रही हैं। उन्होंने 4.23 मिनट के वीडियो में लगातार ऐसी बातें की हैं जो हर किसी का मन मोह रहा है। श्रद्धा अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर 6.86 लाख जबकि ट्विटर पर उनके 72 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, यूट्यूब पर भी उनका चैनल काफी हिट है। एचआर इंटरव्यू वाला उनका वायरल वीडियो यूट्यूब पर 19 लाख बार देखा गया है।

सोर्स :- “नवभारतटाइम्स”                    

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *