• May 27, 2026 7:24 pm

सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों के लिए बैंकर्स-इंवेस्टर मीट का आयोजन 29 को

Share More

– एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की पहल
मोहला। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा एमएसएमई सेक्टर के उन्नयन एवं उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से “रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस” योजना संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा 29 मई 2026 को मानपुर में बैंकर्स-इंवेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा हैं।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को वित्तीय संस्थानों एवं निवेशकों से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए उद्योगों के विकास को गति प्रदान करना है। कार्यक्रम में इच्छुक उद्यमी निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर योजना एवं निवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उद्यमी कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, मोहला से संपर्क कर सकते हैं।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *