• June 5, 2026 11:58 pm

बंगाल: दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगी राम मंदिर की झलक, उद्घाटन में पहुंच सकते हैं BJP के कई बड़े दिग्गज

Share More

अगस्त 30 2023 ! देश में जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आ रहा है केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी लोगों के बीच में अपनी पैठ मजबूत करने में पूरी तरह से जुट गई है. बीजेपी का उन राज्यों और सीटों पर फोकस पहले से और तगड़ा हो गया है जहां पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. इसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं. इसमें कोई शक नहीं कि राज्य में पिछले चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन पहले की तुलना में बेहतर रहा है. अब जब बंगाल में दुर्गा पूजा का दौरा शुरू होने वाले है तो इसे लेकर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है.

यदि सब कुछ योजना के अनुसार तय हुआ तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने के लिए पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकते हैं. बंगाल की दुर्गा पूजा में बीजेपी के बड़े नेताओं का शामिल होने तो आम बात है, लेकिन इस दौरान ये नेता जिस पंडाल का उद्घाटन करने वाले हैं उसे भगवा पार्टी के लिए काफी खास माना जा रहा है और उसका कनेक्शन कहीं न कहीं अयोध्या के राम मंदिर से जुड़ा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी काउंसलर की ओर से दुर्गा पूजा के लिए जिस पंडाल को तैयार किया जा रहा है उसका स्वरूप अयोध्या राम मंदिर से मिलता जुलता है. दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के इलाके में बन रहे पंडाल में भी राम मंदिर का चित्रण भी किया जाएगा. इसके अलावा बारासात में भी एक पंडाल बनाया जा रहा है जिसे राम मंदिर के रूप में चित्रित किया जाएगा.

संतोष मित्र स्क्वायर दुर्गा पूजा समिति के आयोजक सजल घोष ने यह सुनिश्चित किया कि गृह मंत्रालय को निमंत्रण भेजा गया है, हालांकि लिखित रूप में अमित शाह के दौरे की कोई पुष्टि नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि हमें मौखिक तौर पर बताया गया है. थीम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम हमेशा करेंट टॉपिक पर पंडाल बनाते हैं, इसलिए हम राम मंदिर की तरह बना रहे हैं. इस पंडाल के जरिए हम कोई हिंदुत्व का संदेश नहीं देना चाहते हैं लेकिन जाहिर तौर पर बंगाल में राम राज्य की स्थिति पसंद आएगी.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *