• May 7, 2024 5:47 pm

जहरखुरानों से रहें सावधान: गोवर्धन में जहरखुरानी का शिकार हुईं तीन महिला यात्री, आभूषण व सामान गायब 

16 मार्च 2022 | सार

सार

गोवर्धन बस स्टैंड पर तीन महिला यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गईं। बेहोशी की हालत में इन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब होश आया तो आभूषण सहित उनके कीमती सामान गायब मिले।

जहरखुरानी का शिकार हुईं तीन महिला यात्री

जहरखुरानी का शिकार हुईं तीन महिला यात्री – फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के चलते भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस भीड़ में जहरखुरानों का गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह ने गिरिराज दर्शन को आईं तीन महिला यात्रियों को अपना शिकार बनाया। महिला यात्रियों को बेहोश कर नगदी, कुंडल मंगलसूत्र और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। ये महिला यात्री बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में मिलीं, लेकिन परिवहन कर्मी मूकदर्शक बने रहे। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात मालती दुबे, मंजू देवी, विमला निवासीगण मिर्जापुर गिरिराज दर्शनों के लिए गोवर्धन पहुंची थीं। रात में वह सरकारी बस स्टैंड परिसर में टीन शेड में विश्राम कर रही थीं। यहां उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने चाय में जहरीला पदार्थ देकर 8 हजार नगदी व मोबाइल फोन गायब कर दिया। तीनों बेहोशी की हालात में बस स्टैंड परिसर में पड़ी हुईं थीं। वहां कार्यरत परिवहन कर्मी मूकदर्शक बने रहे। 

बुधवार सुबह 10 बजे राहगीरों ने घटनाक्रम की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद थाना पुलिस और परिवहन कर्मी महिला यात्रियों को लेकर अस्पताल पहुंचे। महिलाओं के पर्स सहित नगदी, कुंडल, मंगलसूत्र, मोबाइल आदि सामान गायब है।  

एआरएम परिवहन नरेश गुप्ता ने बताया कि महिला यात्रियों के जहरखुरानी का शिकार होने की सूचना मिली है। तत्काल परिवहन कर्मचारियों को भेज कर महिला यात्रियों को उपचार के लिए भेजा गया है।

SOURCE :- अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *